NGO WEBSITE

About Us

ABOUT US

About Us Saryuparvati Rajmati Foundation .

सरयू पर्वती राजमती फाउंडेशन की स्थापना दिसंबर 2025 में समाज के कल्याण हेतु की गई है। यह संस्था पूर्णतः गैर-लाभकारी एवं धर्मार्थ उद्देश्य से कार्य करने हेतु गठित की गई है, जिसका उद्देश्य गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों, अनाथ बच्चों, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों, बीमार एवं उपचार की आवश्यकता वाले व्यक्तियों तथा पशु कल्याण के क्षेत्र में कार्य करना है। संस्था बिना किसी धर्म, जाति, वर्ग, लिंग या समुदाय के भेदभाव के समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करेगी। संस्था की समस्त आय एवं संपत्ति का उपयोग केवल उसके धर्मार्थ उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया जाएगा।

दृष्टि (Vision)

एक ऐसा संवेदनशील, शिक्षित, स्वस्थ एवं समावेशी समाज बनाना जहाँ प्रत्येक मानव एवं पशु को सम्मान, सुरक्षा और देखभाल प्राप्त हो।

संस्था के उद्देश्य


संस्था के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं:
1. गरीबों की सहायता: गरीब, असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को आर्थिक, भौतिक एवं नैतिक सहायता प्रदान करना।
2. अनाथ बाल कल्याण : अनाथ बच्चों को भोजन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संरक्षण उपलब्ध कराना।
3. शिक्षा का विकास : जरूरतमंद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, पुस्तकें, यूनिफॉर्म, प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक सहायता प्रदान करना।
4. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहायता: चिकित्सा शिविरों का आयोजन, दवाइयों एवं उपचार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना।
5. पशु कल्याण: गाय, कुत्ते एवं अन्य पालतू अथवा आवारा पशुओं के लिए भोजन, आश्रय, चिकित्सा एवं संरक्षण की व्यवस्था करना तथा पशु-क्रूरता की रोकथाम करना।
6. सामाजिक जागरूकता: शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण एवं सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
7. महिला एवं बाल विकास: महिलाओं एवं बच्चों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ एवं कौशल विकास कार्यक्रम संचालित करना।
8. अन्य धर्मार्थ कार्य : भारत के कानूनों के अंतर्गत मान्य अन्य सभी धर्मार्थ गतिविधियों का संचालन करना।

Donate Now
मिशन (Mission)

गरीब एवं वंचित वर्ग का सामाजिक उत्थान अनाथ बच्चों की सुरक्षा, पालन-पोषण एवं विकास जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में सहयोग स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा सहायता का विस्तार पशुओं के प्रति करुणा एवं संरक्षण को बढ़ावा देना

गैर-लाभकारी धारा

संस्था पूर्णतः गैर-लाभकारी होगी। संस्था की किसी भी आय या संपत्ति का वितरण प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी भी ट्रस्टी, सदस्य या पदाधिकारी को लाभ के रूप में नहीं किया जाएगा।

निधियों के उपयोग की धारा

संस्था को प्राप्त सभी दान, अनुदान एवं योगदान का उपयोग केवल संस्था के धर्मार्थ उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया जाएगा।

विघटन धारा

संस्था के विघटन की स्थिति में शेष संपत्ति एवं निधियाँ किसी अन्य समान उद्देश्य वाली पंजीकृत धर्मार्थ संस्था को हस्तांतरित की जाएँगी। किसी भी स्थिति में संपत्ति का वितरण ट्रस्टियों या सदस्यों में नहीं किया जाएगा।

कानूनी अनुपालन धारा (12A / 80G हेतु)

संस्था: अपनी आय का उपयोग केवल धर्मार्थ कार्यों में करेगी नियमित लेखा-पुस्तकों का संधारण करेगी लाभ कमाने हेतु कोई गतिविधि नहीं करेगी आयकर अधिनियम, 1961 एवं अन्य लागू कानूनों का पालन करेगी

Donate Now
Volunteer

Our Great Volunteer

It is a long established fact that reader distracted by the the readable content off page looking at its layout point.

Ashok Kumar

Volunteer

Ashok Kumar

Volunteer

Ashok Kumar

Volunteer

Ashok Kumar

Volunteer
-->

00+

Donation

00+

Fund Raised

00+

Volunteers

00+

Projects